मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ: हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के समर्थन में आज मेरठ में केंद्रीय संघर्ष समिति, मेरठ बार एसोसिएशन और सभी व्यापारी संगठनों के नेतृत्व में अभूतपूर्व बंद आयोजित किया गया। इस बंद में सभी अधिवक्तागण, व्यापारी और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कचहरी पुल, मेरठ कॉलेज रोड और शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रखा गया। मुख्य रूप से अधिवक्तागण और व्यापारी संगठनों ने इस बंद को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।बंद में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में आशीष चौरासिया एडवोकेट, अवनीश, अमित, विहान, शुभ, लवी, क्षितिज, विशेष, बॉबी, अमन, अविकाशं, ललित, दीपक, अभिषेक, संजय, अजय, सुमित, जितेंद्र, मुकेश, विपिन, सिद्धार्थ, नवीन, क्षितिज माथुर, हीरालाल, नीरज, शिवशंकर, सुमित, उमेश, पुनीत और राहुल शामिल रहे। पूरा शहर बंद रहा और इस बंद ने हाईकोर्ट बेंच स्थापना के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया।

