मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना । अपनी शादी की रात से लापता हुए नवविवाहित दूल्हे की तलाश में पुलिस ने रविवार को गंगनहर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। पीएसी की गोताखोर टीमों के साथ पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक गंगनहर के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।पुलिस व गोताखोरों की टीम सुबह से ही दौराला गंगनहर पुल से लेकर नानू पुल तक नावों के माध्यम से लगातार सर्च करती रही। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। पुलिस का कहना है कि जब तक सफलता नहीं मिल जाती, सर्च अभियान जारी रहेगा।सरधना नगर के मोहल्ला ऊंचापुर निवासी सईद का पुत्र मोहसीन उर्फ मोनू 26 नवंबर (बुधवार) को शादी कर दुल्हन आयशा को घर लाया था। लेकिन शादी की रात करीब 1 बजे, वह दूल्हन के कमरे से ‘बल्ब लाने’ की बात कहकर निकला और रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।परिजन और पुलिस उसकी खोजबीन में लगे रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में दौराला गंगनहर पुल के पास लगे एक सीसीटीवी में मोहसीन देर रात सड़क पर अकेला जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर परिजनों को आशंका हुई कि संभवतः युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी हो। दौराला गंगनहर पुल से नानू पुल तक खोज, पीएसी के प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती, पुलिस टीम ने नावों व रस्सी सिस्टम की मदद से किया सर्च, किनारों और गहराई दोनों जगह तलाशीइसके बावजूद मोहसीन की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजन लगातार मौके पर मौजूद रहे और बेटे की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना करते नजर आए।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

