मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।समाजवादी पार्टी के संस्थापक, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्र में रक्षा मंत्री रहे श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर आज 22 नवंबर 2025 को सपा कार्यालय, जेल रोड मेरठ में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे और नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान अपने साथियों के साथ शिविर में पहुंचे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को नमन करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन सामाजिक न्याय, समर्पण और सेवा की मिसाल रहा है।नदीम चौहान एवं उनके साथियों ने रक्तदान कर समाजवादी विचारधारा—“मानव सेवा ही सर्वोपरि”—का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।सपा जिला नेतृत्व ने बताया कि नेताजी की जयंती पर हर वर्ष इसी प्रकार सेवा कार्यों के माध्यम से उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुँचाने का अभियान जारी रहेगा।

