मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।दो दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मिंतर सिंह की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मिंतर सिंह दो दिन पूर्व शामली से वापस लौट रहे थे, तभी सरूरपुर क्षेत्र के मुल्हेड़ा चौकी के पास उनकी बाइक की चेन टूट गई, जिससे बाइक स्लिप होकर गिर गई। हादसे में उन्हें पसलियों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन तक उपचार चलने के बाद आज सुबह उनकी मौत हो गई। मिंतर सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।सहकर्मियों ने बताया कि मिंतर सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से सभी व्यथित हैं।

