मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ: मेरठ के तेजगढ़ी प्रकरण में जेल में बंद तीन निर्दोष छात्रों की रिहाई के लिए रविवार को एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में प्रशासन को छात्रों को रिहा कराने के लिए 7 दिन का समय दिया गया। आयोजकों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन के भीतर छात्रों की रिहाई नहीं होती है, तो सातवें दिन कमिश्नरी पार्क में बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। इस पंचायत में गांवों से गाय और भैंस लाकर बांध दी जाएंगी, और ग्रामीण टैक्टर-ट्रॉली से हजारों की संख्या में पहुंचेगे। पंचायत में जयराज चपराणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एन.ए.एस. कॉलेज मेरठ और राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी युवा सभा ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल निर्दोष छात्रों को न्याय दिलाना है। आयोजकों ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए यह अल्टीमेटम दिया है और कहा कि उनका आंदोलन शांति पूर्ण लेकिन प्रभावशाली होगा।पंचायत में शामिल लोगों का कहना है कि वे छात्रों के पक्ष में सभी कानूनी और सामाजिक उपाय करेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ी जनसभा के माध्यम से आवाज बुलंद करेंगे।

