मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। बागपत रोड स्थित कुराली स्थित शांति पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली मेला बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। मेले में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।मेले की शुरुआत पारंपरिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।मेले में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों, खिलौनों, कॉस्मेटिक और पारंपरिक वस्त्रों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें विद्यार्थियों और अभिभावकों की खूब भीड़ रही। बच्चों ने झूले, मिक्की माउस, हाई जम्प और ऊँट की सवारी का भी भरपूर आनंद लिया।संस्थान के महासचिव विनय कुराली ने कहा कि दीपावली मेला विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मिलजुलकर उत्सव मनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सतीश शर्मा ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

