मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के कलंजरी गांव में दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कथित रूप से कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर वहां से रास्ता बना लिया। इस घटना के बाद से गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, कलंजरी गांव में स्थित कब्रिस्तान के पास बीते दिन एक दबंग व्यक्ति ने रात्रि में बुलडोजर मंगवाकर मिट्टी हटवाते हुए रास्ता तैयार कर दिया। ग्रामीणों सुबह देखा तो की कब्रिस्तान जमीन पर कब्ज हो गया, दबंग व्यक्ति से कब्जे को हटवाने के लिए कहा गया तो दबंग व्यक्ति ने ग्रामीणों को दबंगई दिखाई और सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते की मिट्टी उठवाकर कब्जा हटवाया। लेकिन इस दौरान आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अब खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। इस पूरे मामले पर मुस्लिम समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। मुस्लिम सामुदायिक के लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान की जमीन धार्मिक स्थल से जुड़ी है, ऐसे में इस तरह का कब्जा असहनीय है।इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, और दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

