मेरठ संवाददाता संवाददाता एन 20
मेरठ। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी का मेरठ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला काशी टोल प्लाजा पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा के वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने अपने समर्थकों संग पहुंचकर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर नदीम चौहान ने कहा कि कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी जनपद मेरठ में और अधिक मजबूती से उभरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान जय समाजवाद, जय अखिलेश के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वागत करने में पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सिवाल खास विधानसभा तसव्वर अली, खालिद, अनिल गुर्जर, जयराज चपराना, सलीम, आदि समाजवादी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

