मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। कुराली बागपत रोड स्थित शांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को दीपावली मेला बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद पूरे परिसर में रंगोली, पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, कॉस्मेटिक शॉप, गेम्स और आर्ट स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, मिक्की माउस शो, हाई जम्प और ऊँट की सवारी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसने मेले की रौनक और बढ़ा दी।संस्थान के डायरेक्टर विनय कुराली ने दीपावली मेले के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और संस्थान में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मेले का समापन हर्ष और उल्लास के माहौल में हुआ।

