लखनऊ संवाददाता एन 20 न्यूज
लखनऊ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी नवागंतुकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का परिवार कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा रहा है। आज बदर महमूद और फैज़ महमूद जैसे ऊर्जावान युवाओं का कांग्रेस के लिए प्रतिबद्धता से काम करना पार्टी के लिए नई ताक़त का संचार है। हमें गर्व है कि बागपत जैसे ज़िले से कांग्रेस को इतने समर्पित कार्यकर्ता मिले हैं। जनता की सेवा और संविधान की मज़बूती ही कांग्रेस का असली धर्म है। उन्होंने सभी को कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का संकल्प दिलाया।युवा नेता फैज़ महमूद ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश के संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की सच्ची संरक्षक है। हम अपने बुज़ुर्गों के रास्ते पर चलते हुए जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाएंगे। रटौल और पूरे बागपत सहित प्रदेश भर में कांग्रेस को मज़बूत करना हमारा संकल्प है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को कांग्रेस के विचार से जोड़ना सबसे ज़रूरी है। देश का युवा रोजगार, शिक्षा और न्याय की मांग कर रहा है, और कांग्रेस ही उनके सपनों की सच्ची प्रतिनिधि पार्टी है। उन्होंने बताया कि काफी समय से नगर पंचायत के सभासद उनके संपर्क में थे और उन्होंने सभी को कांग्रेस के जनकल्याणकारी संदेश से रूबरू कराया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष लव कश्यप ने कहा रटौल और बागपत में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यह जनता के बदलते रुझान और कांग्रेस की बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत है। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वालों में निजात तोमर, मास्टर महबूब, आमिर तोमर, नौशाद, उबैदुल्ला, वाहिद,खालिद चौहान, जमील, जावेद, खालिद इंतजार आदि के नाम प्रमुख रहे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार, कॉर्डिनेटर बागपत चौधरी सुखराज सिंह, चौधरी यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

