मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संभल द्वारा गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन व दयानंद सरस्वती कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एक ही भवन में संचालित होने पर विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया गया जिसमें परिषद द्वारा कॉलेज में चल रहे अवैध वसूली जैसे प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से पैसा वसूलना व किसी छात्र की अनुपस्थिति कम है तो उससे पैसे लेकर उसके पेपर कर दिए जाते हैं व एक भवन के अंदर दो-दो संस्थाएं संचालित की जा रही है जिसमें छात्रों के साथ धोखाधड़ी की जाती है व डी फार्मा में बिना काउंसलिंग के सीधा ऐडमिशन कर लिया जाता है और छात्रा से ₹500000 ले लिए जाते हैं ना ही कॉलेज में कोई कंप्यूटर लैब है ना ही कोई प्रयोगशाला है और ना ही विषय अनुसार अध्यापक हैं इसी संबंध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया व अपने ज्ञापन में प्रशासन से चार दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग की है अन्यथा विद्यार्थी परिषद कॉलेज के अंदर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा इस मौके पर प्रांत सहमंत्री लक्षित सिंघल ने कहा ऐसे कॉलेज द्वारा छात्रों का भविष्य अंधकार की तरफ किया जाता है इसी प्रकार के प्रबंधन समिति छात्रों की फीस लेकर उन्हें बिना किसी डिग्री दिए बाद में हाथ खड़ा कर लेती है विभाग संयोजक विकास शर्मा ने कहा कॉलेज परिसर में नहीं कोई अध्यापक है ना ही कोई प्राचार्य है और ना ही कॉलेज में कोई सुरक्षा व्यवस्था है केवल छात्रा से पैसे लिए जाते हैं और उसे ठेकेदारी पर पास कर दिया जाता है इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री दिवाकर बावरा, जिला संयोजक संभल पीयूष बिडोलिया जिला संयोजक मीडिया शोभित मंगत जिला संयोजक SFS अपिल चौधरी, तहसील सह संयोजक हरित कसाना, हरमन ठाकुर, लकी पंडित, हर्ष सिद्ध, हितेश, शेखर प्रजापति, आदित्य प्रजापति, अमर प्रजापति, कुणाल, अपूर्व, अमर, हिमांशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

