प्रशासन ने कल मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष से पीड़ित दो परिवारों को सौंपे चार चार लाख रुपए के सौंपे थे चैक नौ वर्षीय बेटी मानवी पुत्री जितेंद्र के परिवार को नहीं मिली मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष से कोई मदद
सिवाल खास से विधायक गुलाम मोहम्मद व तहसीलदार ज्योति ने मानवी के परिवार को न्याय दिलाने का दिया था भरोसा
मेरठ संवाददाता
मेरठ ।सिवाल खास में छह दिन पहले घर के ही पास एक प्लाट में भरे पानी में बच्चों के शव मिलने पर एडीएम ई सत्यप्रकाश ने मुख्यमंत्री राहत आपदा कोष से आर्थिक मदद की घोषणा की थी। शासन से ऋतिक व सिब्बू के परिवार को तो चार चार लाख की मदद का चैक शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक गुलाम मोहम्मद व तहसीलदार ज्योति ने सौंप दिया था लेकिन मानवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने के साथ साथ गर्दन की हड्डी टूटी मिलने पर हत्या की आशंका के चलते मानवी के परिवार को शासन से चार लाख रुपए की मदद स्वीकृत नहीं हो पाई है।आज मानवी के पिता जितेंद्र ने सिवाल खास विधान सभा से चुनाव लड़ चुके कस्बा निवासी नदीम चौहान को फोन किया।मानवी के पिता ने कहा कि उनके साथ न्याय नहीं किया जा रहा जिसके चलते वह अपने एक बेटा,बेटी व पत्नी के साथ जानी थाने के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा कर सामूहिक आत्महत्या कर लेगा।मानवी के पिता ने यह भी चेतावनी दी कि इसकी जिम्मेवारी जनपद के आला अधिकारियों से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी व लखनऊ शासन की होगी। मानवी के पिता जितेंद्र की धमकी पर नदीम चौहान ने उन्हें न्याय दिलाने का वायदा किया,और प्रशासन से वार्ता कर मानवी के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भी आश्वाशन दिया।

