शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
परीक्षितगढ़ – गांव बहलोलपुर में बीती रात चोरों ने दीवार फांदकर मकान में घुस गए और कमरे में सेफ की तिजोरी का ताला तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।गांव बहलोलपुर निवासी किसान कहर सिंह पुत्र झुंडे सिंह रविवार की रात पत्नी पुनम, पुत्र अक्षित के साथ बने घर के बरामदे में चारपाई पर सोए हुए थे। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए और कमरे में रखी लोहे की सेफ व तिजोरी का ताला तोडकर तिजोरी के अंदर रखे सोने के दो मंगलसुत्र, ४ अंगूठी, २ चैन, एक सोने का पैंडिल चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत लगभग ८ लाख रूपए बताई गई है।

सोमवार सुबह करीब ६ बजे पुनम स्नान करने के बाद तोलिया लेने के लिए कमरे अंदर पहुंची तो सामन इतर बितर फैला हुआ था तथा सैफ का ताला टूटा हुआ था। सैफ में रखे सोने के अभूषण चोरी होने से परिवार के होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से जानकारी लेते हुए जांच पड़ताल की। बाद में पीड़ित केहर सिंह ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

