मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द:जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट में शहीद हुए पस्तरा के ललित कुमार के परिजनों से रालोद के जिला अध्यक्ष मतलब गौड़,प्रदेश के एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजुरी , नगर पंचायत अध्यक्ष गुलजार चौहान आदि सदस्य पस्तरा गांव पहुंचे। रालोद नेताओं ने शहीद ललित के पिता राजपाल सिंह के मुलाकात की और परिजनों को सांत्वना दी। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड ने कहा की ललित कुमार का यह बलिदान देश हमेशा हमेशा गर्व करेगा। शहीद जवान ललित कुमार पर गर्व है,पार्टी हमेशा परिवार के साथ खड़ी है।जिला अध्यक्ष मतलूब गौड एससी एसटी सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी नगर पंचायत सिवालखास अध्यक्ष पतिपर्सन गुलजार चौहान, आदि मौजूद रहे।

