मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द कुराली के पास एक माह पूर्व लूट के बाद सतीश की हत्या में न्यायालय में सरेंडर हुए एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी की निशान देही पर लुटी हुई नगदी बरामद कर जेल भेज दिया। मेरठ बागपत हाइवे पर जीत फार्म हाउस के पास दो जुलाई को कुराली निवासी सतीश पुत्र महिपाल से करीब बीस हजार रुपए लूट लिए और विरोध करने पर मार पीट कर हत्या कर दी थी। घटना में एक आरोपी अतुल पुत्र अंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन आकाश पुत्र विनोद निवासी जटपुरा थाना रोहटा न्यायालय पे पेश होकर जेल चला गया। पुलिस ने न्यायालय में पेश हुए आकाश पुत्र विनोद को न्यायालय से रिमांड पर लेकर लूटी गई पैतालीस सो रुपए बरामद कर न्यायालय के द्वारा जेल भेज दिया गया।

