अनीस अहमद संपादक एन 20 न्यूज़
मेरठ।डीएम एसएसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारीयो के साथ कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व भंडारों में भोजन की स्वयं चखकर गुणवत्ता की जांच की गई।डीएम वीके सिंह ने भोला झाल कावड़ पटरी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उत्तम व्यवस्था की इच्छा जाहिर की है। डीएम मेरठ वीके सिंह आज देर शाम एस एस पी विपिन टांडा,मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एस पी देहात राकेश मिश्रा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी आदि अधिकारियों के लाव लश्कर के साथ भोला झाल चौधरी चरणसिंह कावड़ मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।डीएम वीके सिंह व एस एस पी विपिन टांडा के साथ कावड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था परखी।डीएम वीके सिंह व एसएसपी विपिन टांडा ने कावड़ पटरी मार्ग की प्रकाश व्यवस्था को उत्तम पाते हुए विभाग की तारीफ की।इसके बाद डीएम वीके सिंह एसएसपी विपिन टांडा,सीडीओ नूपुर गोयल,एसपी देहात राकेश मिश्रा सहित आला अधिकारियों के साथ कावड़ शिविर में भोजन की गुणवत्ता जानने को स्वयं भोजन चखकर जानी।कावड़ शिविरों में भोजन व्यवस्था व भोजन की गुणवत्ता भी उत्तम मिली।इसके बाद अधिकारियों ने भोला झाल से निकलने वाले संपर्क मार्गो पर ड्यूटी चेक की और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए और सतर्कता बरती जाने के दिशा निर्देश दिए।इसके बाद अधिकारियों का काफिया ग्रामीणों द्वारा लगाया गए स्वास्थ्य चिकित्सा में भोले के ईलाज की जानकारी ली। स्वम भोलो से चिकित्सा व स्वास्थ्य की जानकारी ले अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने का आव्हान किया गया।

