मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ- मेरठ के कमिश्नरी पार्क में भारतीय किसान यूनियन इंडिया के तत्वावधान में एक भव्य किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनींद्र गुर्जर ने किया। देश-प्रदेश से हजारों किसानों की भागीदारी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।महापंचायत में किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून, कृषि ऋण माफी, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान, गन्ना मूल्य भुगतान, सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली, और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी ज़रूरी मांगें रखी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से ज्ञापन लिया गया, और भरोसा दिलाया गया कि सभी मांगों को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनींद्र गुर्जर ने ऐलान किया कि “यदि आगामी तीन माह के भीतर इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो यूनियन दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।”इस अवसर पर यूनियन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. साकिब सईद ने भी पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “सरकार किसानों को धर्म व जातियों में बांटने का षड्यंत्र कर रही है। हमें एकजुट होकर इन का मुकाबला करना होगा। किसानों की ताकत उनकी एकता में है, और यह सरकार किसानों की एकता से घबराती है।”महापंचायत में मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों बागपत, मुज़फ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर व सहारनपुर से भारी संख्या में किसान पहुंचे।11 सूत्रीय मुख्य मांगे- एमएसपी गारंटी कानून, सम्पूर्ण कृषि ऋण माफी, आवारा पशुओं से निजात हेतु नीति, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, मुफ्त सिंचाई बिजली, खाद-बीज के दाम नियंत्रित किए जाएं, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, मंडियों में पारदर्शिता, महिला किसानों के लिए योजनाएं, किसान दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाई जाए, खेतों की सुरक्षा हेतु क़ानून बने। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रभारी एवं प्रवक्ता आनंद विकल राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सरविंश गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक साकिब सईद राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला श्रीमती अनीता पुंडीर राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजीव राणा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला राष्ट्रीय सलाहकार अवि चौधरी राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक जुबेर नसीम राष्ट्रीय सचिव शादाब अली राष्ट्रीय सचिव युवा कासिम जैदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुमी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रिंस गुर्जर प्रदेश प्रभारी सुमित विकल प्रदेश प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष मेरठ रितिन गुर्जर प्रदेश प्रभारी युवा सचिन गुर्जर प्रदेश महासचिव मोहम्मद शाहनवाज सोलना प्रदेश महासचिव युवा प्रीत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मुकेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अल्प बिलाल हैदर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा प्रदेश सचिव ब्रजपाल जैनर प्रदेश उपाध्यक्ष मोती खटाना मंडल अध्यक्ष फिरोज पवार मंडल उपाध्यक्ष युवा श्रीदेव हसनपुर मंडल उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर मंडल महासचिव लविश बैसला मंडल सचिव विकास वैष्णो मंडल सचिव अरबाज महानगर अध्यक्ष युवा गौतमबुद्ध नगर अनुज यादव महानगर अध्यक्ष दीपक मोतला जी महानगर अध्यक्ष अल्प सैफुल इस्लाम की जिला अध्यक्ष मेरठ अल्प सुबुर आलम युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अनिल बैसला तहसील सचिव आसिफ सैफी दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष वसीम कुरेशी जिला सचिव अल्पसंख्यक अनस सईद कर्मठ कार्यकर्ता आकाश गुर्जर सोनू विकल सादन सईद आदि उपस्थित रहे।

