मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।प्रदेश की राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भारला ने जानी थाना का औचक निरीक्षण कर महिला संबंधित अपराधों की जानकारी कर कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए। प्रदेश की राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला आज दूर बाद जानी थाने के औचक निरीक्षण को पहुंची।आयोग की सदस्य ने महिला बूथ,महिला शौचालय आदि का निरीक्षण कर असंतोष जताया।थाने पर पहुंची कोमल पुत्री तुंगल निवासी कुराली से महिला राज्य महिला आयोग मीनाक्षी भराला ने थाने आने का कारण पूछकर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश पुलिस को दिया। साथ ही महिला से संबंधित सूचना और फोन नम्बर होडिंग पोस्टर बैनर भी थाने के निर्धारित स्थान पर न लिखे मिलने पर राज्य महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला नाराज नजर आई और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला से संबंधित सूचना व अधिकारियों के नंबर थाने के बाहर भी लिखवाए जाए जिससे स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राओं को जानकारी हो सके।महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने फिर दोबारा से जानी थाने पर कुछ समय बाद निरीक्षण करने की बात कह कर वहां से चली गई इस मौके पर उनके पुलिस प्रशासन अधिकारी सौम्या अस्थाना सीओ भी मौजूद रही।

