मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
सरधना । नगर में बीच बाजार से दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गोमती नगर निवासी आमिर मिर्ज़ा की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 15 सीएस 2309) बुधवार 18 जून को दोपहर करीब 12 बजे से 12:15 बजे के बीच मोहल्ला बेलदारान से चोरी कर ली गई। आमिर मिर्ज़ा, पुत्र शाहिद मिर्ज़ा ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल आसपास काफी ढूंढी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने सरधना थाना पुलिस से इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द उनकी बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। साथ ही ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरी हुई संपत्तियों को बरामद करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। दूसरी ओर अशोक स्तम्भ चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

