मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:बुधवार की रात्रि घर में सोई हुई बारह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश बना हुआ है।क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में एक बारह वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ अलग अलग कमरे में सोई हुई थी। बच्ची को अकेला देख पड़ोस का उसके घर में कूद गया और बच्ची का साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकर सुनकर बच्ची के परिवार के सदस्य जाग गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।आरोपी परिजनों से छुटकर फरार हो गया।लहूलुहान बच्ची को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए।परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस में दी है।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

