मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ : मंगलवार की दोपहर को मलियाना से बाफर राजवाहे में दोस्तों संग नहाने आये चिकित्सक के डूबने की आशंका में गोताखोरों ने राजवाहे में घंटो सर्च अभियान चलाया। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना निवासी तीस वर्षीय जयकिशन पुत्र वीर सिंह आज दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ बाफर राजवाहे में नहाने के लिए गए थे।नहाते नहाते अचानक डाक्टर जयकिशन लापता हो गए।जयकिशन के डूबने की आशंका पर दोस्तो ने घटना की जानकारी परिजनो को दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और लापता जयकिशन की राजवाहे में तलाश की।जानकारी पर गोताखोरों की मदद से भी राजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाया गया।देर शाम तक जयकिशन का कही पता नहीं चला।

