किसानों को गुमराह कर वोट हसिल करती आ रही है। राजनीतिक पार्टिया
शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ/परीक्षितगढ़। नगर के भावना फार्म हाउस में राष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन का मंडलीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें गांव-गांव घर- घर एम एस पी के तहत संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह ने कहा कि किसानों को अपनी सरकार बनानी होगी। तभी किसानों को गन्ने का मुल्य ५ सौ रूपए वाजिब दाम मिलेगा। गन्ना मीलों पर बकाया है। ब्याज सहित दिलाया जाएगा। देश की वर्तमान राज्य सरकारों में हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी आज तक किसानों को ब्याज का पैमिट नहीं दिलाया जा रहा है। देश में झोला छाप चिकित्सक गांव में सेवाएं दे रहे है। उन्हें भी जोड़ा जाए। भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही है किसानों की सरकार बनने पर एमएसपी से ऊपर किसानों को मुल्य दिया जाएगा। मनेरगा मजदूरों को किसानों से जोड़कर किसानों की आए बढ़ायी जाएगी। वर्तमान सरकार हर स्तर पर धांधली कर किसानों को गुमराह कर रही है। किसान मजूदरों की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगठन में सर्व समाज का होता है। इसमें जात पात व मजहब नहीं देखा जाता । कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश प्रधान व संचालन जिला महामंत्री दीपक खरे ने की। कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रीय मजदूर संगठन मेरठ अध्यक्ष रामबीर व जिलाध्यक्ष गुलवीर प्रधान ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, चौधरी शेखर सिंह, प्रदेश प्रभारी चौधरी मुकुल त्यागी, कैलाश लांबा प्रदेश सचिव, चौधरी वीरपाल सिंह प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजकुमार लक्ष्मी, अंकुर बेनीवाल, जस्सी दहिया, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सहारनपुर जिला अध्यक्ष तरूण चौधरी, हापुड़ जिलाध्यक्ष तरूण चौधरी, मुज्जफरनगर जिलाध्यक्ष कर्णवीर, डायरेक्टर विनय, धर्मपाल प्रधान, सुरेश प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष संजीव प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

