पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेजा
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।:रसूलपुर धौलडी में एक व्यक्ति का शव लोहे की सीढ़ी से लटका हुआ मिला था।परिजनो ने पुलिस से पहले ही शव को उतार कर दफनाने का प्रयास किया ,लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।वही घटना में युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी हैं।रसूलपुर धौलड़ी निवासी ज़ुल्लेख़ा की शादी सैफपुर रामराज के नजाकत के साथ हुई थी।नजाकत की मौत के बाद करीब दस साल पहले जुलैखा अपने पीहर धौलड़ी आकर रहने लगी।आज सुबह जुलैखा का बीस वर्षीय पुत्र शाहनवाज घर में लगी लोहे की सीढ़ी से लटका हुआ मिला था।शहनवाज को लटका हुआ देख परिजनो के होश उड़ गए और शव को बिना पुलिस को बताए नीचे उतार कर दफनाने का प्रयास किया।इसी बीच जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी पाकर मृतक की ननद मीना थाने पहुंची और शाहनवाज की मौत को हत्या बता कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई।पुलिस ने पोस्मार्टम के आधार पर जांच कर कार्यवाही करने की बात कहीं है।

