मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।दिल्ली मॉडल टाउन में करोड़ों की हुई चोरी में दिल्ली पुलिस ने स्थानीय कस्बे में छापा मारकर दो महिलाओं को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीस लाख रुपए व चोरी के जेवरात बरामद किए गए।दिल्ली मॉडल टाउन निवासी अनिल पुत्र शिवदयाल मकान नंबर 27 फर्स्ट फ्लोर निवासी ने स्थान कस्बा निवासी शिल्पी पत्नी कृष व रजना पुत्री राजकुमार को घर पर घरेलू कार्य के लिए रक्खा था।अनिल व उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। जब अनिल व उसका परिवार घर लौटा तो देखा कि अलमारी में रक्खे तीस लाख रूपये नगद व लाखों रूपये की कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए।घटना की अनिल कुमार ने थाना मॉडल टाउन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।दिल्ली पुलिस ने करोड़ों की चोरी में शनिवार स्थानीय कस्बे जानी खुर्द में छापा मारकर शिल्पी व रजना को हिरासत में ले लिया।दिल्ली पुलिस व जानी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दोनों आरोपियों की निशान देही पर करीब तीस लाख रुपए व लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए।दिल्ली पुलिस द्वारा छापे में बरामद लाखो की रकम गिनने के लिए पुलिस रूपये गिनने की मशीन तक लेकर आई थी। वही कस्बे की दो महिलाओं द्वारा लाखों रूपये की चोरी की घटना पर दांत तले अंगुली दबा रहे थे।

