मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। सिवालखास विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव के पीडीए संदेश को लेकर गांव गांव पहुंच रहे हैं। देर शाम को सिवालखास विधानसभा के गांव चन्दौरा के ग्रामीणों के बीच पीडीए संदेश को लेकर पहुंचे। और चन्दौरा के ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया । और पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने सभी ग्रामीणों को पीडीए संदेश के बारे में विस्तार से बताया । पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा कि पीडीए के जननायक अखिलेश यादव पीडीए के संदेश को इसलिए दे रहे हैं हर वर्ग के समाज के व्यक्तियों को अपने साथ लेकर चलते हैं

और कहां की 2027 में पीडीए संदेश को लेकर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी और सर्व समाज के व्यक्तियों का भला करेगी। और पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा कि सिवालखास विधानसभा में सभी ने अपने फायदे के लिए राजनीति करी है। और विधायक बनने के बाद जनता की सेवा करने की बजाय अपने ऑफिस और मकान पर लौट कर आराम फरमाते हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता विधायक सांसद जनता की हक की लड़ाई लड़ता है और हर वक्त जनता की सेवा में तत्पर रहता है। इस मौके पर खालिद, आमिर, नदीम ,रिहान, शेर मोहम्मद, मुजम्मिल, कुंवर मोहम्मद, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


