मेरठ संवाददाता
मेरठ। विकास प्राधिकरण के द्वारा एक्वायर की गई गंगानगर योजना में अभी तक भी कुछ किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया जिसके चलते किला रोड स्थित बीएनजी स्कूल के ठीक सामने रिंग रोड के समीप अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसान मनोज पुत्र प्रेमपाल निवासी सिविल लाइन रविवार दोपहर को शराब के नशे में दूत होकर 33000 केवी के खंभे पर चढ़ गया और मरने की धमकी देने लगा शराब के नशे में दूत मनोज का कहना था कि मेरठ विकास प्राधिकार ने उनकी जमीन गंगानगर योजना में एक्वायर कर ली है और उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है और जबरन उनकी जमीन पर कब्जा लेना चाहते हैं जिसके चलते वह रविवार को बिजली के खंभे पर चढ़ गया मौके पर पहुंची थाना भावनपुर पुलिस ने कड़ी में मशक्कत के बाद मनोज को खंभे पर से उतरने की कोशिश करी लेकिन जैसे ही मनोज बीच खंबे पर ऊपर से नीचे उतरा तो अचानक गिर गया जिसमें मनोज के काफी छोटे आई वहीं थाना पुलिस ने मनोज को उपचार के लिए सीएससी भावनपुर में भेजा ओर परिजनों को सूचना दी

