
ग्राम प्रधान के नेत्त़ृव में थाने पहुंचे किसानों ने किया विरोध जताकर दी तहरीर
मेरठ संवाददाता
मेरठ/रोहटा : थाना पुलिस की गस्त की पोल खोल कर शुक्रवार की देर रात्रि बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने से चार सौ मीटर दूरी पर दो गांवों के डेढ़ दर्जन किसानों के नलकूपों पर सप्लाई करने वाले 18 खंभो से विधुत लाइन के एल्यूमिनियम के तार काटकर अंजाम दिया है। शनिवार की सुबह खेतों पर गए किसानों को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने पर किसानों में आक्रोश फैल गया। उन्होने ग्राम प्रधान के नेत्तृव में थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। और पुलिस पर गस्त के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना के खुलासे का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।शनिवार की दोपहर को रोहटा थाने पर गांव आजमपुर के प्रधान सुनील के साथ पहुंचे किसानों ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गस्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस सड़कों पर ही गस्त करके औपचारिकता निभा रही है। जिसको लेकर थाने से चार सौ मीटर दूरी पर गांव शाहपुर जैनपुर व आजमपुर के जंगल में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने किसान चंद्रवीर के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर तथा चमन के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से जुडे किसान सुखपाल, राजपाल शर्मा, भारत भूषण, सुरेन्द्र, नरेन्द्र, प्रेमवती, पूर्व प्रधान, सहंसरपाल, धर्मपाल, राजपाल सिंह, ओमवीर, प्रधान सुनील, पूर्व प्रधान मनोज सहित 17 किसानों को विधुत सप्लाई करने वाली 18 विधुत पोल की करीब तीन किमी लंबे एल्यूमिनियम के तार काटकर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह खेतों पर गए किसानों को हुई। किसानों ने 112 कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर लौट गई। ग्राम प्रधान के साथ पहुंचे किसानों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। किसानों ने रात में पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। जिसको लेकर थानाप्रभारी ने किसानों से मनमाफिक तहरीर लिखवा कर रख ली। घटना को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। एसओ नीरज बघेल ने बताया कि तार चाेरी की घटना की जानकारी हुई है। उर्जा निगम के थाना कंकरखेड़ा में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। । फोटो : रोहटा थाने में घटना की जानकारी देता ग्राम प्रधान व किसान,