मेरठ संवाददाता
मेरठ: पूठ में दो लोगो पर जान से मारने की नीयत से फायर कर घायल करने वाले एक आरोपी से रोहटा पुलिस की मुठभेड़ हो गई मठभेड़ पूठ खास में मोहसिन पुत्र सरफुद्दीन व उसके साथी विशाल पुत्र नत्थू पर तंजीम पुत्र हाजी मुस्तकीम ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया था।घटना में मोहसिन व विशाल घायल हो गए थे।पुलिस को सूचना मिली कि दो लोगो पर जान से मारने का प्रयास करने वाला आरोपी तंजीम पुत्र मुस्तकीम पुत नहर पुल के पास रजवाहा पटरी से आजमपुर वाले रास्ते पर दिखाई दिया है।

पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह व्यक्ति वापस जाने लगा।पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उस व्यक्ति ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो वह व्यक्ति घायल हो गया।पुलिस घायल तंजीम को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। घटना में थाना प्रभारी नीरज, एस आई गरीबों,अमित कुमार,महेश शर्मा,अजय सिंह, एच एम निशिकांत,सिपाही अमित कुमार आदि टीम को आरोपी को पकड़ने पर पुलिस अधिकारियों ने बधाई दी है

