
मेरठ संवाददाता
मेरठ :धौलड़ी में पानी की निकासी में बाधक बने अतिक्रमण पर ग्राम प्रधान के सहयोग से प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़कर पानी की निकासी शुरू कराई गई।

रसूलपुर धौलड़ी में डेरी संचालकों ने डेरी के बाहर अतिक्रमण कर व डेरी का गोबर नालियों में बहा रहे है।नालियों में गोबर बहने के कारण नालियाँ चौक हो गई। नालियों के चौक होने पर पानी की निकासी बंद हो गई और पानी घरों व रास्तों पर भर गया।घटना की शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर जिला प्रशासन व गांव के सेकेट्री रिनीत चौधरी से की।ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम प्रधान के सहयोग से प्रशासन व गांव के सेकेट्री रिनीत ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर से तुड़वाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराई गई।पानी की निकासी पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और आने वाले बरसात के मौसम में पानी की समस्या पर भी राहत महसूस की है।

