9 अप्रैल की शाम घर से निकला था इकराम, तलाश में जुटी पुलिस
फुरकान सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
रोहटा।थाना क्षेत्र के गांव रोहटा से एक मंदबुद्धि युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों में चिंता बनी हुई है। मामले में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार रोहटा गांव निवासी इकराम पुत्र याकूब 10अप्रैल की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार इकराम मंदबुद्धि है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।थाना प्रभारी पूजा पंवार का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, युवक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। किसी को भी युवक के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

