मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ जनपद के खिवाई में वाल्मीकि शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।शोभायात्रा के शुभारंभ के दौरान बबलू पंडित की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के माध्यम से वाल्मीकि समाज की धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल रहा।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। खिवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके द्वारा फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।



