मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र की खिवाई पुलिस चौकी में कथित दलालों की सक्रियता को लेकर कुछ ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग दिन-रात चौकी के चक्कर काटते रहते हैं और पुलिस के नाम पर लोगों को कार्रवाई में फंसवाने की बात कहते हैं।ग्रामीणों के अनुसार, कथित तौर पर कुछ लोग पहले किसी व्यक्ति को पुलिस कार्रवाई में फंसवाने की बात करते हैं और बाद में मामले को खत्म कराने के नाम पर पुलिस से सेटिंग कराने का दावा कर मोटी रकम मांगते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।नाम उजागर न करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहते, लेकिन खिवाई चौकी पर कथित रूप से सक्रिय ऐसे लोगों की भूमिका की जांच जरूरी है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अब सवाल यह है कि खिवाई चौकी पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है या नहीं। ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



