मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह रविवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। उनके आगमन पर गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।मेरठ आगमन पर हापुड़ चुंगी में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद तेजगढ़ी चौराहे पर जिला अध्यक्ष (सहकारिता प्रकोष्ठ) अभिषेक चौधरी ने स्वागत किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के निकट जिला अध्यक्ष राहुल पुनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे तथा पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गून, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोइया, राजू सभासद और आर्यदेव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद ऐश्वर्य राज सिंह चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बाद में डिफेंस एन्क्लेव में रालोद महिला प्रकोष्ठ की ओर से उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, वरिष्ठ राहुल नेता संजय चौधरी, रणबीर दहिया ,संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, दीपक गून, प्रताप लोइया, विनय प्रधान, विवेक बाफर, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, संजय पनवाड़ी, विकास भैसा, चंद्राबली यादव, रणवीर दहिया, अभिमन्यु ललसाना, संजय रसूलपुर, नरेंद्र खजूरी, पिंटू मौड़ और अर्जुन काली सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक न्याय, समानता, किसान हितों, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।



