विद्या विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी ‘इग्नाईट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। प्रसिद्ध डीजे तुहिना की धुनों पर विद्यार्थी जमकर थिरके। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या गान, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

समारोह में एकल गीत, युगल गीत और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की तालियां बटोरीं। डीजे तुहिना की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। उनकी धुनों पर विद्यार्थी देर तक झूमते रहे।इस दौरान विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप कुमार जैन, प्रो-चांसलर विशाल जैन और वाइस चांसलर डॉ. हिरेन दोशी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय का चयन करने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना भी विश्वविद्यालय का उद्देश्य है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।समारोह में डीन वसुध शर्मा, रीमा वार्ष्णेय, डॉ. प्रेमशंकर मिश्रा, डॉ. नेहा दोशी और रजिस्ट्रार विजय कुमार दूबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।फ्रेशर्स पार्टी के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने और विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक माहौल से जुड़ने का अवसर मिला। उत्साह और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम का समापन यादगार पलों के साथ हुआ।



