मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।समाजवादी पार्टी के PDA संदेश को लेकर सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने पंडित समाज के साथ-साथ मुस्लिम, पाल, सैनी, कश्यप, गुर्जर, ठाकुर समेत विभिन्न समाजों और सभी धर्मों के लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और PDA की विचारधारा को लेकर चर्चा कर रहे हैं।बबलू पंडित का कहना है कि समाजवादी पार्टी का PDA अभियान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का संदेश देता है। गांवों में जनसंपर्क के दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।समर्थकों का दावा है कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में बबलू पंडित को विभिन्न समाजों के लोगों का समर्थन मिल रहा है और लगातार जनसंपर्क के चलते उनका जनाधार बढ़ रहा है। हालांकि चुनावी तस्वीर आने वाले समय में और स्पष्ट होगी।बबलू पंडित ने कहा कि उनका लक्ष्य सिवालखास के प्रत्येक गांव और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें मजबूती से उठाना ही उनकी प्राथमिकता है।



