अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन (रजि.) द्वारा आज होटल राजहंस रीजेंसी में एक ऑप्टोमेट्रिस्ट सीएमई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ एवं आसपास के क्षेत्रों से करीब 120 ऑप्टोमेट्रिस्ट्स ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए।एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मानिक, सचिव डॉ. राजेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष डॉ. नितिन तोमर, उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल शर्मा, सह सचिव डॉ. रजनीश एवं सह कोषाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस प्रकार का सीएमई पहली बार आयोजित किया गया है, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेंद्र राणा, डॉ. शशी शेखर सिंह, डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. सुमन कुमार सरकार, डॉ. मनीष भगत, डॉ. खुशी कंसल, डॉ. हनी मनानी एवं डॉ. अजय कुमार ने प्रतिभागियों को आंखों की विभिन्न बीमारियों, आधुनिक जांच तकनीकों एवं उपचार के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अक्षिता मानिक द्वारा किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित ऑप्टोमेट्रिस्ट्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में डॉ. मनोज त्यागी, डॉ. राहुल, डॉ. नीतू, डॉ. पीयूष, डॉ. विकास, डॉ. योगेश, डॉ. अंकित कोहली, डॉ. सत्यप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मेरठ ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अतुल गौड़ ने सभी को आशीर्वचन देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

