विधायक गुलाम मोहम्मद ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए ग्राम डालुहेडा से बहरामपुर तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी।इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। यह सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तेजपाल (मोहम्मदपुर धूमी), रश्मि प्रधान (रावा), डालुहेडा प्रधान प्रीति, ईश्वर प्रधान (जखेडा), ताराचंद संजय यादव, हंसराज यादव, राकेश यादव (रावा), अलीम अल्वी, शीशपाल मास्टर धीरज शर्मा, रति राम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

