UGC बिल वापसी तक मोदी सरकार को वोट न देने का निर्णय
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलावा में ठाकुर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाकियू क्रांतिकारी संगठन से जुड़े ठाकुर समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित UGC बिल के विरोध में बड़ा राजनीतिक फैसला लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक काला कानून बताए जा रहे UGC बिल को वापस नहीं लिया जाता, तब तक मोदी सरकार को वोट नहीं दिया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार समाज और युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। वक्ताओं का कहना था कि UGC बिल से देश की शिक्षा व्यवस्था और आरक्षण प्रणाली पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को नुकसान होगा। ठाकुर समाज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के किसी भी कानून को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर भाकियू क्रांतिकारी संगठन के समर्थन से ठाकुर समाज ने भारतीय जनता पार्टी के बहिष्कार का सामूहिक निर्णय लिया। समाज के लोगों ने कहा कि यदि सरकार जनभावनाओं का सम्मान नहीं करती है और UGC बिल को वापस नहीं लेती है, तो आगामी चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जवाब दिया जाएगा।बैठक में बड़ी संख्या में ठाकुर समाज एवं भाकियू क्रांतिकारी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस फैसले का समर्थन करते हुए आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

