शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़।-परीक्षितगढ़ के नगर के एसबीएम इंटर नेशनल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर स्टोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलकूद में भाग लेना चाहिए, इससे प्रतिभा सामने निखर के आती है। और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होता है। स्पोर्ट्स डे पर बच्चों ने दौड, ऊंची, लंबी कूद, रस्सा खींच, डिश कुर्सी दौड़ आदि खेलों में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई साथ ही अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। खेल प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र अग्रवाल, मुकुल गोयल, मोनिका गोयल, प्रधानाचार्या वीनिता अग्रवाल ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, सिद्धि विनायक सेवा समिति अध्यक्ष आशीष गोयल, विष्णु अवतार रूहेला, राजेंद्र प्रधान, महावीर गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी खूंटी, पूनम रूहेला, स्वति चौधरी, प्रियांशी शर्मा, शालू कश्यप आदि मौजूद रहे।

