मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ: समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रवेंद्र भाटी और शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी नितिन तोमर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला और महानगर के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नदीम चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य आगामी एमएलसी चुनाव में रणनीति तय करना और प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना था। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया। नदीम चौहान ने कहा एमएलसी चुनाव में पीडीए की जीत हमारी नहीं बल्कि जनता की जीत होगी।इस अवसर पर मेरठ जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभु दयाल बाल्मीकि, सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली, सुमित कौशिक, खालिद, सलीम सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित यह बैठक प्रत्याशियों के लिए मजबूत राजनीतिक समर्थन साबित होगी और आगामी एमएलसी चुनाव में उनकी सफलता की राह को और भी मजबूत बनाएगी

