सरूरपुर संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर । खिवाई कस्बे में आई लव मोहम्मद नाम से रैली निकालने और नारेबाजी करने की योजना बनाने के मामले में थाना सरूरपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को नगर पंचायत खिवाई के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पंपलेट और पोस्टर वायरल हुए थे, जिसमें जुम्मे की नमाज के बाद एकत्र होकर रैली निकालने का आह्वान किया गया था। इस दौरान इंस्टाग्राम पर रील और ऑडियो क्लिप भी प्रसारित की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई। देर रात एसपी देहात खुद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।जांच के बाद पुलिस ने फैज उर्फ गय्यूर पुत्र कय्यूम (20), नफीस पुत्र शकील (23), आबिद पुत्र हनीफ (59) और मोहम्मद लुकमान पुत्र अफसर (35) सभी निवासी कस्बा खिवाई को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

