उस्मान संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना। ग्रीन पब्लिक स्कूल पांचली बुजुर्ग में रविवार को मैक्स ओलंपियाड टेस्ट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात स्कूलों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 95 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ग्रीन पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन गुलशमा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान की समझ को विकसित करना और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं। प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 5 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद प्रथम एवं द्वितीय स्थान ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ओर मैक्स ओलंपियाड की ओर से सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। अध्यापकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शीतल, सनम, पिज़्ज़ा, नाल्मी, फरमान चौहान, गुलापसा और मुस्कान सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजकों ने शालीनता एवं पारदर्शिता के साथ किया। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद चेयरपर्सन गुलशमा चौहान ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि हार-जीत से ऊपर उठकर ज्ञान की ओर बढ़ने की सीख ही असली सफलता है।इस आयोजन से विद्यालय और प्रतिभागी बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। प्रतियोगिता ने साबित किया कि ग्रामीण अंचल के बच्चे भी अपनी प्रतिभा से बड़े स्तर पर पहचान बनाने में सक्षम हैं।

