मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत किसान इंटर कॉलेज गोटका, मेरठ में अनूठी पहल की गई। विद्यालय की कक्षा दसवीं (2025) की टॉपर छात्रा कु. अंशिका पुत्री शिव कुमार निवासी ग्राम गोटका को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने कु. अंशिका को कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान अंशिका ने विद्यालय की गतिविधियों का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया। छात्राओं ने भी अंशिका को आदर्श के रूप में देखा और इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में नीरज यादव, राजेश कुमार, विशाल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, रामकुमार, कु. पूजा, सोनिया शेफर्ड, सन्हसर पाल सिंह, मो. नदीम सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

