मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।थाना क्षेत्र में तराना ग्रोथ एम्बिशन नामक कंपनी संचालक के खिलाफ थाने मे एक और तहरीर दी गई हैं। यह प्रकरण पूर्व में काफी सुर्खियों में रहा है। जिसका संचालक कई महीने से फरार है। तराना ग्रोथ एम्बिशन नाम की एक कंपनी के संचालक पर आरोप हैं कि पांच महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर बहुत से लोगों के साथ ठगी की गई है। निवेशकों के आए दिन हंगामे के चलते यह मामला अक्सर चर्चा मे रहता है। इसका मालिक नवाज़िश पुत्र अमीर अहमद मोहल्ला गोमतीनगर, सरधना का निवासी है, जो कई महीने से फरार हैं। इसी मामले में प्रवेज अंसारी पुत्र हाजी सरताज ने थाने में तहरीर देते हुए अवगत कराया कि नवाजिश ने दूसरे लोगों के साथ उसे भी पैसे वापस करने के नाम पर गोमतीनगर स्थित अपने आवास पर बुलाया। लेकिन घर पर मिले नवाजिश के पिता और भाई ने रुपये मांगने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

