मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/सरूरपुर।हर्रा नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने की, जिसमें बोर्ड के सभी सदस्य, वार्ड सभासद एवं नगर पंचायत कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में नगर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान सड़क निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से लाखों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कुंवर अली ने बताया कि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से नगर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।इस मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने नगर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह हमेशा हर्रा नगर की जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने अपनी विधायक निधि से नगर में विकास कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र को सुविधाओं से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकता है।विधायक ने बोर्ड सदस्यों और नगर पंचायत प्रशासन से भी अपील की कि विकास कार्यों में पारदर्शिता रखी जाए ताकि जनता का विश्वास बना रहे। साथ ही उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि नगर की किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।बैठक में मौजूद पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने विधायक एवं नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि पास हुए प्रस्तावों के लागू होने से हर्रा नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।बोर्ड मिटिंग में मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद साहब, चेयरमैन हर्रा कुंवर मोहम्मद अली, ई ओ नीति गुप्ता व सभी सभासद गण मौजूद रहे

