मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना (मेरठ) सरधना थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 के बाद दर्ज हिस्ट्रीशीटरों को थाने में बुलाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि क्षेत्र के कुल 45 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 25 व्यक्तियों का धारा 151 के तहत चालान किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ हिस्ट्रीशीटर फिलहाल जेल में बंद हैं, कुछ बीमार पाए गए तथा कुछ अन्य जनपदों में रह रहे हैं। सत्यापन के दौरान पाए गए 25 आरोपियों को चालान कर कानूनी कार्रवाई की गई। चालान किए गए हिस्ट्रीशीटरों में रोहित पुत्र सुशील (32 वर्ष) मोहल्ला काहरान चौकी बस अड्डा, सोमपाल पुत्र ओमप्रकाश (25 वर्ष) मोहल्ला टाउन हाल चौकी बस स्टेण्ड, इमरान पुत्र इसलाम (32 वर्ष) मोहल्ला खारी कुआं गुजरान गेट, राशिद पुत्र अलीशेर (27 वर्ष) मोहल्ला चौकी बस अड्डा, सोनू पुत्र फरीद (31 वर्ष) मोहल्ला नागला रोड सियाबाग, इमरान पुत्र मेहरुद्दीन (39 वर्ष) गांव मिल्क, चौकी अटेरना, ओमपाल पुत्र हुकमी (50 वर्ष) गांव दौलतपुर, चौकी सलावा, अमित पुत्र सुरेश (44 वर्ष) गांव देवतुआ, चौकी नानू पुल, इदरीश (54 वर्ष) गांव नवादा, चौकी मुलेहड़ा, इमरान पुत्र रज्जक (42 वर्ष) गांव नहली, अमित पुत्र धर्म सिंह (32 वर्ष) गांव छुर, अरुण पुत्र नरेंद्र (31 वर्ष) गांव छुर, सरताज पुत्र सकील (27 वर्ष) गांव नवाबगढ़ी, राशिद पुत्र जमील अहमद (38 वर्ष) मोहल्ला मंडी चमारान, अरविंद पुत्र जयवल (48 वर्ष) गांव नवादा, निक्की तालियान उर्फ विशाल पुत्र नरेंद्र (33 वर्ष) गांव छुर, महबूब पुत्र बाबू (38 वर्ष) गांव मढ़ियाई, साबिर पुत्र नानू (30 वर्ष) मोहल्ला मंडी चमारान, शामिल है। इन सभी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

