मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़ ।शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल चितवाना शेरपुर में रक्षाबंधन के पावन पर्व को परंपरागत तरीके से मनाया गया।विद्यार्थियों ने रंगारंग बिरंगी व सुंदर राखियां बनाकर भाई-बहन के अटूट बंधन को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कविताओ, गीतो और लघु नाटिकाओं ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर ने बच्चों को भाई-बहन के इस पावन पर्व का महत्व बताया व प्रेम भाव से त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रध्यानाचार्या रूबी शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर सुधीर, मेविश अंसारी, शुभम ,षुनाँक, कौशिक, आरती अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, सृष्टि, अविष्का आदि रहे।

