मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़- नगर के मवाना बस स्टैंड स्थित कपिल शर्मा के निवास पर संयुक्त व्यापार मंडल व गुंजन शर्मा ट्रस्ट द्वारा सामूहिक रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। ११ बहनों को ११ सौ रूपए व मिठाई उपहार स्वरूप भेंट की।इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि बहन गुंजन शर्मा का पांच वर्ष पूर्व कोरोना महामारी में देहांत हो गया था। उसकी याद में प्रत्येक वर्ष ११ विधवा बहनों से राखी बंधवाकर त्योहार मनाया जाता है।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अमित मोहन गुप्ता, थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, महामंत्री शुभम वशिष्ठ, डॉ० गजेंद्र त्यागी, डॉ० जर्नादन शर्मा, गगन त्यागी, अरविंद रस्तोगी, गजेंद्र गुर्जर, अनुगर्ग मौजूद रहे।

