मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।गुरुवार शाम को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल सरधना इकाई की एक मीटिंग महामंत्री ललित गुप्ता के बिनौली रोड़ स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। मीटिंग में सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि संग़ठन के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर “एक शाम शहीदों के नाम ” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुजरान गेट स्थित शहीद द्वार के निकट कराया जाएगा।संगठन के महामंत्री ने बताया कि देश के अमर शहीदों को समर्पित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम से देर रात्रि तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन में नगर के अनेक स्कूलों के बच्चों द्वारा शानदार देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।साथ ही मशहूर जादूगर आफ़ताब अंसारी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।मीटिंग में अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष साजिद मलिक, जिला सचिव ब्रजमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष काव्य बंसल, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक जैन, विधानसभा अध्यक्ष पीयूष त्यागी, कानूनी सलाहकार इरफ़ान जावेद सिद्धकी, एड. जियाउर्रहमान, प्रदीप बुद्धिराजा, संजीव पंवार, डॉ इदरीश, मेहराज अंसारी, सुनील जैन, रक्षित गर्ग, मईनुदीन प्रधान, हाजी जाहिद कुरैशी, अर्जुन विश्वकर्मा, रिषभ जैन, नवीन बंसल, दीपक शर्मा,अंकुर गुप्ता, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

