मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
) बुधवार को लशकरगंज स्थित केके पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 12 तक की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।छात्राओं ने घर से लाई गई विभिन्न सामग्रियों जैसे चावल, दाल, चिरौंजी, बादाम, मोती, शीशे और रंगीन रिबन का इस्तेमाल करके सुंदर और रचनात्मक राखियां तैयार कीं। उन्होंने अपनी कल्पना का प्रयोग करते हुए तिरंगा, भाई-बहन का प्यार, वृक्षारोपण, और कार्टून पात्रों जैसे स्पाइडर-मैन व छोटा भीम के थीम पर आधारित आकर्षक राखियां बनाईं।प्रतियोगिता के बाद, सभी कक्षाओं से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को चुना गया। विजेता छात्राओं में अंशिका, अविका, रिया, दृष्टि, श्रद्धा, शिखा भाटी, अक्षिता शर्मा, विधि, इशीका जैन, भूमि जैन, मानवी, शिविका, आरुषि, उन्नति, गार्गी, छवि भाटी, आलिया, अंशिका जैन, अनुष्का और ऐना शामिल रहीं। इन सभी छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई भी दी।

